Trending

US Tariffs: भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी लाभ

US Tariffs Will Give India a Competitive Advantage

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने पूरब और पश्चिम सहित विभिन्न महाद्वीपों के 38 देशों के साथ नौ व्यापार समझौते पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि ये देश वैश्विक GDP का बड़ा हिस्सा रखते हैं और इनमें से 37 विकसित अर्थव्यवस्थाएं हैं। इन समझौतों से भारतीय किसानों, मछुआरों, मज़दूरों, व्यापारियों, निवेशकों और सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए बड़े बाज़ार खुले हैं।

गोयल ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद और सेवाएं भारत की पहचान बन सकती हैं और यही 2047 तक विकसित भारत की दिशा तय करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी समझौते संतुलित, निष्पक्ष और देशहित में हैं, जिनमें जनता की भलाई प्राथमिक रही। भारत-अमेरिका समझौते को लेकर उठी आलोचनाओं को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर 18% टैरिफ लगाए जाने से भारतीय उत्पादों को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिलेगा। उनके अनुसार, विकास के लिए भारत को विकसित देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker