Trending

India-Seychelles: मुंबई में फडणवीस–एरमीनी मुलाकात

India-Seychelles: Fadnavis-Ermini Meeting in Mumbai

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के पांच दिवसीय दौरे पर आए सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक एरमीनी ने आज मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय सहयोग, निवेश, व्यापार, पर्यटन और प्रवासी भारतीयों से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान सेशेल्स सरकार की ओर से विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉरे तथा वित्त, आर्थिक योजना, व्यापार और निवेश मंत्री पियरे लापोर्टे उपस्थित रहे। वहीं महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने सेशेल्स प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और सेशेल्स के बीच आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। इस बैठक को भारत–सेशेल्स संबंधों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker