Trending

Anti-Naxal Operation: गढ़चिरौली में 7 इनामी नक्सली ढेर

Anti-Naxal Operation in Gadchiroli 7 Wanted Naxalites Killed

गढ़चिरौली/प्रतिनिधि : गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने आज एक अहम प्रेस ब्रीफिंग में महाराष्ट्र–अबूझमाड़ सीमा पर चलाए गए बड़े एंटी-नक्सल ऑपरेशन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस और C60 कमांडो ने तीन दिन तक चले संयुक्त अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है।

कॉन्फिडेंशियल खुफिया सूचना के आधार पर शुरू किए गए इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान 7 नक्सलियों को मार गिराया। सरकार द्वारा इन सभी नक्सलियों पर कुल 71 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की है। एसपी नीलोत्पल ने कहा कि यह कार्रवाई नक्सल नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है और भविष्य में भी ऐसे सघन अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने जवानों की बहादुरी और रणनीतिक सफलता की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker