Trending

India-Seychelles रिश्तों को नई मजबूती

India-Seychelles Relations Strengthened

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे। बाद में राष्ट्रपति हर्मिनी राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट करेंगे। सेशेल्स के राष्ट्रपति छह दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इससे पहले वे चेन्नई और मुंबई का दौरा कर चुके हैं और कल नई दिल्ली पहुंचे, जहां यूनियन मिनिस्टर अनुप्रिया पटेल ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।

सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का अहम समुद्री पड़ोसी है और भारत के ‘सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ (SAGAR) विज़न तथा ग्लोबल साउथ के प्रति प्रतिबद्धता में इसकी विशेष भूमिका है। भारत–सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर यह दौरा खास महत्व रखता है। मुंबई प्रवास के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की, जहां पोर्ट-सेंट्रिक डेवलपमेंट, कोस्टल मैनेजमेंट और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker