Parliament: संसद में बजट 2026-27 पर आज अहम बहस
Key Debate on Budget 2026-27 in Parliament Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय संसद के बजट सत्र में आज का दिन बेहद अहम रहने वाला है। लोकसभा और राज्यसभा—दोनों सदनों में यूनियन बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान सत्तापक्ष बजट में किए गए प्रावधानों और प्राथमिकताओं को सदन के सामने रखेगा, वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेगा।
सत्र की शुरुआत क्वेश्चन आवर से होगी, जिसमें सांसद अपने-अपने क्षेत्रों और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर सरकार से सवाल पूछेंगे। इसके बाद जीरो आवर में जनहित से जुड़े तात्कालिक और संवेदनशील मुद्दे उठाए जाएंगे, जिनमें महंगाई, रोजगार, बुनियादी सुविधाएं और सामाजिक कल्याण योजनाएं प्रमुख रह सकती हैं। सरकार की ओर से संबंधित मंत्रालयों के मंत्री सवालों के जवाब देंगे और बजट से जुड़े पहलुओं पर स्पष्टीकरण देंगे। संसद की यह चर्चा आने वाले वित्तीय वर्ष की नीतियों और दिशा को तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



