Trending

India-US Trade: 30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार खुला

India-US Trade Deal: A $30 Trillion Market Opens Up

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया-US ट्रेड एग्रीमेंट के अंतरिम ड्राफ्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों, खासकर MSMEs, किसानों और मछुआरों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर का अमेरिकी बाजार खुल गया है। गोयल के मुताबिक, एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी से देश में लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी, जिनका लाभ महिलाओं और युवाओं को मिलेगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार डेयरी, फल-सब्जियां, मसाले और अनाज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। इस अंतरिम एग्रीमेंट में मसाले, चाय, कॉफी, नारियल, नारियल तेल और काजू पर पूरी ड्यूटी छूट दी गई है। इसके अलावा स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, रेडीमेड ज्वेलरी, डायमंड, फार्मास्यूटिकल्स और स्मार्टफोन के निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। गोयल ने बताया कि अमेरिका ने भारत पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी 50 प्रतिशत से कम कर दी है। दोनों देशों के बीच व्यापार लक्ष्य 500 बिलियन डॉलर तय किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker