Trending

BMC Mayor Race: रितु तावड़े बनाम संजय घाड़ी

BMC Mayor Race: Ritu Tawade vs. Sanjay Ghadi

मुंबई/प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर पद के लिए रितु तावड़े के नाम का औपचारिक ऐलान किया है। यह घोषणा मुंबई BJP अध्यक्ष अमित साटम ने की। वहीं, शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के लिए संजय घाड़ी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों के चयन को लेकर आज नए चुने गए BJP और शिवसेना के कॉरपोरेटर्स की एक अहम बैठक हुई। बैठक के बाद रितु तावड़े के नाम पर सहमति बनी और पार्टी ने ऑफिशियल घोषणा कर दी।

इसके साथ ही रितु तावड़े और संजय घाड़ी दोनों ने अपने-अपने नॉमिनेशन पेपर दाखिल कर दिए हैं। माना जा रहा है कि गठबंधन में तय रणनीति के तहत पदों का बंटवारा किया गया है। आगामी दिनों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुंबई को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने की औपचारिक घोषणा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker