Trending

India-US Trade: एग्रीमेंट का अंतरिम मसौदा जारी

India-US Trade Agreement Interim Draft Released

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट का अंतरिम ड्राफ्ट आज घोषित किया गया है, जिसमें किसानों के हित में कई अहम प्रावधान शामिल किए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि अमेरिका और उससे पहले यूरोप के साथ हुए व्यापार समझौतों से भारत के कृषि निर्यात को नई मजबूती मिलेगी और किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध होंगे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को रेखांकित करते हुए दालों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय देश में दालों का रकबा बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी दिशा में मध्य प्रदेश के सीहोर में एक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें दाल उत्पादन बढ़ाने से जुड़े उपायों और नीतियों पर मंथन किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker