Trending

Mumbai Local Train अपडेट: 3 महीने 88 लोकल रद्द

Mumbai Local Train Update: 88 local trains cancelled for 3 months

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई के लोकल ट्रेन यात्रियों के लिए आने वाले तीन महीने बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। वेस्टर्न रेलवे ने गोरेगांव से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक लोकल ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने की योजना बनाई है। इस फैसले से रोज़ाना चलने वाली करीब 88 लोकल ट्रेनें प्रभावित होंगी।

यह कदम वेस्टर्न रेलवे के बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत उठाया जा रहा है। बांद्रा और खार के बीच पुराने रेलवे ब्रिज को तोड़कर नया ब्रिज बनाया जाएगा, जो मुंबई सेंट्रल से बोरीवली के बीच प्रस्तावित पांचवीं और छठी रेलवे लाइन के लिए जरूरी है। पहले यह काम छह महीने में पूरा होना था, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इसे तीन महीने में खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। राहत की बात यह है कि बांद्रा से CSMT के बीच लोकल सेवाएं चालू रहेंगी। करीब 964.84 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद मुंबई के सबअर्बन रेलवे नेटवर्क में क्षमता बढ़ेगी और भीड़ कम होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker