Trending

India-Malaysia रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

India-Malaysia Strategic Partnership Gets a New Boost

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के आधिकारिक दौरे पर मलेशिया पहुंच गए हैं। राजधानी कुआलालंपुर पहुंचने पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं और भारत–मलेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मकसद रक्षा और सुरक्षा सहयोग को गहरा करना, आर्थिक और नवाचार साझेदारी को आगे बढ़ाना तथा नए क्षेत्रों में सहयोग के अवसर तलाशना है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और मलेशिया के ऐतिहासिक रिश्ते हाल के वर्षों में लगातार सशक्त हुए हैं। प्रधानमंत्री ने मलेशिया में बसे भारतीय समुदाय से मिलने की इच्छा जताते हुए कहा कि मलेशिया की प्रगति में उनका योगदान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक मित्रता का मजबूत आधार है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker