
Malaysia Visit: मोदी दो दिन के दौरे पर मलेशिया पहुंचे
Modi arrives in Malaysia for a two-day visit
विशेष/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिन के आधिकारिक दौरे पर कुआलालंपुर पहुंचे। कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत अनवर इब्राहिम ने किया। मलेशिया पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर स्वागत के लिए आभार जताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं और इस दौरे से भारत–मलेशिया संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।
दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय और प्रमुख व्यापार प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी वाले मलेशिया में इस यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री के सम्मान में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें शास्त्रीय और लोक कलाओं के कलाकार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में 800 से 1,000 नर्तक भाग लेंगे, जिससे एक नया सांस्कृतिक रिकॉर्ड बनने की संभावना है।



