Mahashivratri पर शक्ति–शिव का दिव्य संगम
A Divine Confluence of Shakti and Shiva on Mahashivratri

काशी/प्रतिनिधि : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में एक भावपूर्ण और आध्यात्मिक नवाचार देखने को मिल रहा है। इस वर्ष देश के विभिन्न प्रमुख देवालयों की ओर से भगवान श्री काशी विश्वनाथ को श्रद्धा स्वरूप उपहार और प्रसाद अर्पित किए जा रहे हैं, जिससे सनातन परंपरा की पवित्रता और समृद्ध हो रही है। इसी क्रम में 7 फरवरी 2026 को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से भगवान श्री विश्वेश्वर के लिए उपहार और प्रसाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास कार्यालय में प्राप्त हुआ। इस पावन भेंट के लिए मंदिर न्यास ने श्राइन बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया है।
माता वैष्णो देवी शक्ति स्वरूप हैं और काशी के विश्वनाथ शिव स्वरूप—ऐसे में यह भेंट शक्ति–शिव के शाश्वत संबंध का सुंदर प्रतीक है। यह पहल महाशिवरात्रि महोत्सव को नई आध्यात्मिक ऊँचाइयाँ प्रदान कर रही है। मंदिर न्यास ने यह भी संकल्प लिया है कि मां वैष्णो देवी के प्रमुख उत्सव पर भगवान विश्वनाथ की ओर से भी पावन उपहार भेजा जाएगा, जिससे सनातन आस्था के केंद्रों के बीच पुण्य संबंध और प्रगाढ़ हों।



