Trending

Mumbai Mayor मराठी ही होगा: किशोरी पेडनेकर

Mumbai Mayor will be a Marathi: Kishori Pednekar

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई महानगरपालिका में मेयर पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट की ग्रुप लीडर किशोरी पेडनेकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तय है कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा और इसी कारण उनकी पार्टी किसी भी तरह का टकराव या नुकसान नहीं पहुँचाना चाहती।पेडनेकर ने कहा कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने उम्मीदवार न उतारने का फैसला पूरी रणनीति और संख्या बल को समझते हुए लिया है। “हमें नंबरों का गणित अच्छी तरह से पता है, इसलिए यह निर्णय लिया गया,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी एक जिम्मेदार और काबिल विपक्ष की भूमिका निभाएगी। पार्टी के सभी कॉर्पोरेटर अपने-अपने विभागों में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएँगे। किशोरी पेडनेकर ने दोहराया कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) मुंबई की भलाई और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और नगर निगम में जनता की आवाज बनकर काम करती रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker