Trending

Nagpur Mayoral Election: भाजपा की नीता ठाकरे विजयी

Nagpur Mayoral Election: BJP's Neeta Thackeray Wins

नागपुर/प्रतिनिधि : नागपुर महानगरपालिका में हुए महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा की नीता ठाकरे नागपुर की नई महापौर चुनी गई हैं, जबकि लीला हाथीबेड को उपमहापौर पद पर निर्वाचित किया गया है। चुनाव के दौरान दोनों विजेता प्रत्याशियों को समान रूप से 104-104 वोट प्राप्त हुए। मतदान में कुल 11 नगरसेवक न्यूट्रल रहे, जिससे मुकाबला दिलचस्प बना रहा।

महापौर पद के लिए हुए चुनाव में नीता ठाकरे ने कांग्रेस प्रत्याशी स्नेहल ठाकरे को पराजित किया। वहीं उपमहापौर पद के चुनाव में लीला हाथीबेड ने कांग्रेस के विवेक निकोसे को शिकस्त दी। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इसे नागपुर की जनता के भरोसे की जीत बताया। इस परिणाम से नगर निगम की राजनीति में भाजपा की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker