
Decorum Politics: राजनीति में मर्यादा जरूरी-CM देवेंद्र फडणवीस
Decorum is essential in politics: Chief Minister Devendra Fadnavis
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के 28 जनवरी को हुए विमान दुर्घटना में निधन के बाद राज्य की राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गई है। इस पर मुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि हाल के दिनों में राज्य के बड़े नेताओं से जुड़े घटनाक्रमों के बाद जिस तरह की राजनीतिक बयानबाज़ी सामने आ रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। फडणवीस ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी संवेदनशील प्रसंग को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना गलत है और ऐसी प्रवृत्ति पर रोक लगनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादा और संवेदना बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नेताओं की ज़िम्मेदारी है। इस दौरान उन्होंने शिवसेना नेता रामदास कदम द्वारा सुनील तटकरे पर लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। फडणवीस ने पूरे विवाद को अनावश्यक बताते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाज़ी से राज्य की राजनीति का स्तर गिरता है। उन्होंने सभी नेताओं से संयम बरतने और जनता से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने की अपील की।



