U-19 Wrold Cup : भारत छठी बार बना विश्व चैंपियन
India wins Under-19 World Cup, clinching the title for the sixth time

विशेष/प्रतिनिधि : हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराकर अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 411 रन बनाए, जो अंडर-19 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे वैभव सूर्यवंशी
भारत की इस ऐतिहासिक जीत के नायक रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। यह न सिर्फ फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है, बल्कि यूथ वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे अधिक छक्कों का नया रिकॉर्ड भी है। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए, जबकि अभिज्ञान कुंडु (40) और कनिष्क चौहान (37) ने अहम योगदान दिया।
भारत ने फिर जूनियर क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की।
412 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 311 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से फैल्कनर ने 115 और बेन डॉकिंस ने 66 रनों की पारी खेली। भारत के लिए आर.एस. अम्बरीश ने 3 विकेट लिए, जबकि दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान को 2-2 विकेट मिले। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर जूनियर क्रिकेट में अपनी बादशाहत साबित की।संबंधों को और मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम मानी जा रही है।



