Trending

Mathura: नंदगांव में 7 फरवरी को यशोदा जयंती

Mathura: Yashoda Jayanti to be celebrated in Nandgaon on February 7th

मथुरा/प्रतिनिधि : ब्रज की धर्मनगरी नंदगांव में हर वर्ष की तरह इस बार भी यशोदा जयंती श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, 7 फरवरी 2026 को मैया यशोदा का जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित होगा। इस अवसर पर नंदभवन और मेहराना गांव स्थित यशोदा मैया मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, बधाई गान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होंगे। भक्त संतान सुख की कामना से मैया यशोदा की आराधना करते हैं। मान्यता है कि यशोदा जयंती का व्रत रखने से संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का लालन-पालन ब्रज में नंदबाबा और मैया यशोदा ने किया था। नंदगांव स्थित यशोदा कुंड का भी विशेष धार्मिक महत्व है, जहां स्नान को पुण्यदायी माना जाता है। यशोदा जयंती पर नंदगांव भक्ति, संस्कृति और वात्सल्य प्रेम का जीवंत केंद्र बन जाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker