Trending

Pillai University: “अग अग सुनबाई काय म्हणता सासूबाई” की टीम से मिले स्टूडेंट्स

Students Meet the Team of “Agg Agg Sunbai Kay Mhanta Sasubai” at Pillai University

पनवेल/तुषार पाटील : पनवेल स्थित पिल्लई यूनिवर्सिटी में गुरुवार को अलेग्रिया उत्सव के अवसर पर मराठी फिल्म अग अग सुनबाई के म्हाता ससुबाई की टीम ने स्टूडेंट्स से मुलाकात की। फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लीड एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे, निर्देशक केदार शिंदे और प्रोड्यूसर सना शिंदे उपस्थित रहे।स्टूडेंट्स ने कलाकारों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। निर्देशक केदार शिंदे ने बताया कि यह फिल्म सास–बहू के रिश्ते को भावनात्मक और संवेदनशील ढंग से पेश करती है, जिसमें टकराव के साथ रिश्तों की मिठास भी बनी रहती है। निर्माण सावंत, प्रार्थना बेहेरे, राजन भिसे और नकुल घनेकर की अभिनय सराहना की गई।

कलाकारों ने अपनी कॉलेज लाइफ के अनुभव साझा किए और स्टूडेंट्स के साथ गाने गाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker