Trending

Maha Shivratri: काशी विश्वनाथ धाम में विशेष आरती व्यवस्था

Maha Shivratri: Special Aarti Arrangements at Kashi Vishwanath Dham

काशी/प्रतिनिधि : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएँ की गई हैं। मंदिर प्रशासन ने दर्शन और पूजा-अर्चना को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत आरती समय-सारिणी जारी की है। मंगला आरती प्रातः 02:15 बजे प्रारंभ होगी और 03:15 बजे संपन्न होगी। इसके उपरांत 03:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। मध्याह्न भोग आरती प्रातः 11:40 बजे शुरू होकर 12:20 बजे तक चलेगी।

महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव की आराधना हेतु चारों प्रहर की विशेष आरतियाँ होंगी। प्रथम प्रहर की आरती रात्रि 10:00 से 12:30 बजे तक, द्वितीय प्रहर 01:30 से 02:30 बजे तक, तृतीय प्रहर 03:30 से 04:30 बजे तक तथा चतुर्थ प्रहर 05:00 से 06:15 बजे तक संपन्न होगी। सभी प्रहरों में झांकी दर्शन लगातार जारी रहेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र धाम परिसर में मोबाइल, बैग, पेन, प्लास्टिक बोतल, तंबाकू एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुएँ लाने पर रोक रहेगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker