
Holi 2026: होली यात्रा आसान, रेलवे ने बढ़ाईं ट्रेनें
Mumbai Railways: Holi Travel Made Easier, Railways Increases Train Services
मुंबई/प्रतिनिधि :आने वाले होली त्योहार को देखते हुए Indian Railways ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़े पैमाने पर विशेष इंतज़ाम किए हैं। महाराष्ट्र रेलवे ने घोषणा की है कि मार्च महीने में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। यात्रियों की मांग बढ़ने पर यह संख्या बढ़ाकर 1,500 तक की जा सकती है। इन विशेष ट्रेनों के संचालन में सेंट्रल रेलवे 209 ट्रेनें और वेस्टर्न रेलवे 231 ट्रेनें चलाएगा। वहीं कोंकण रेलवे 9 होली स्पेशल ट्रेनें संचालित करेगा।
ये स्पेशल ट्रेनें मुंबई–नागपुर, मुंबई–रत्नागिरी और मुंबई–चिपलून जैसे प्रमुख मार्गों पर चलाई जाएंगी। यात्रियों की विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इनमें एसी स्पेशल के साथ-साथ अनरिज़र्व्ड स्पेशल ट्रेनें भी शामिल होंगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि इन ट्रेनों के टाइमिंग, स्टॉपेज और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।



