
CM Fadnavis: सीएम फडणवीस–कनाडियन बैंक CEO वार्ता
CM Fadnavis Holds Meeting with Canadian Bank CEO
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल कैनेडियन इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक के CEO डॉ. सेबेस्टियन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राज्य में हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बैंक द्वारा संभावित निवेश और तकनीकी सहयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कनाडा का वित्तीय और तकनीकी अनुभव महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को एक नई दिशा देगा। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सहयोग से आवासीय परियोजनाओं की गुणवत्ता, समयबद्धता और स्थिरता में सुधार होगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि सहयोग के शुरुआती चरण में दो प्रमुख प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य शहरी आवासीय जरूरतों को पूरा करना और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देना है। राज्य सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए आवश्यक नीतिगत और प्रशासनिक समर्थन देने का आश्वासन दिया।



