WPL 2026: RCB ने दूसरी बार जीता WPL का खिताब
RCB wins WPL title for the second time

विशेष/प्रतिनिधि : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक संघर्ष में चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 57 रन बनाए, जबकि लाउरा वोल्वाट ने 44 और चिनले हेनरी ने 35 रनों का योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत शानदार रही। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं जॉर्जिया वॉल ने 79 रन बनाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। बेंगलुरु ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।
स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गुजरात जायंट्स की ऑलराउंडर Sophie Devine को प्लेयर ऑफ द सीरीज का सम्मान मिला। यह दिल्ली कैपिटल्स की लगातार चौथे फाइनल में चौथी हार रही।



