Trending

Pariksha Pe Charcha: स्कूलों में होगा सीधा प्रसारण

Exam Talk: Live Broadcast in All Schools

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी को देशभर के विद्यार्थियों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में संवाद करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में तनाव कम करना और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित करना है। यह कार्यक्रम 6 फरवरी को प्रातः 10 बजे नई दिल्ली से आयोजित होगा। मध्यप्रदेश में भी इसे राज्यभर के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में होगा। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह नरसिंहपुर जिले के चावरपाठा विकासखंड के ग्राम तेंदूखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

“परीक्षा पे चर्चा” का यह 9वां संस्करण है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो, पीएमओ वेबसाइट, यूट्यूब, फेसबुक लाइव सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। मध्यप्रदेश से इस कार्यक्रम के लिए 24 लाख से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीयन कराया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker