Trending

India-US Trade: व्यापार समझौता अंतिम चरण में

India-US Trade Agreement in Final Stages

दिल्ली/प्रतिनिधि : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित ऐतिहासिक व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में है और इसकी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर ली जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह समझौता दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देगा और व्यापार, निवेश तथा रणनीतिक सहयोग की व्यापक संभावनाएं खोलेगा। तीन दिवसीय अमेरिका दौरे के समापन पर विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर जानकारी देते हुए कहा कि उनकी यात्रा उत्पादक और सकारात्मक रही। उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आभार जताया।

डॉ. जयशंकर ने कहा कि आने वाले समय में रणनीतिक मामलों, रक्षा, ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग और तेज़ होगा। वॉशिंगटन डीसी में आयोजित क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में उन्होंने आपूर्ति श्रृंखलाओं को चीन पर निर्भरता से मुक्त रखने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से ‘डी-रिस्किंग’ की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। कुल मिलाकर भारत-अमेरिका संबंधों में मजबूत गति और सकारात्मक रुझान स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker