Trending

Pariksha Pe Charcha: छात्रों से संवाद का नया अध्याय

Pariksha Pe Charcha: A New Chapter in Dialogue with Students

दिल्ली/प्रतिनिधि : छात्रों के साथ संवाद का लोकप्रिय कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा का नौवां संस्करण कल देशभर में प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर परीक्षा के तनाव, तैयारी और जीवन मूल्यों पर मार्गदर्शन देते हैं। कार्यक्रम से पहले एक भावुक और प्रेरणादायी क्षण तब देखने को मिला, जब सिक्किम की एक छात्रा ने अपनी स्वरचित कविता ‘हमारा भारत भूमि’ प्रस्तुत की। खास बात यह रही कि छात्रा ने कविता को हिंदी, बंगाली और नेपाली—तीन भाषाओं में सुनाया। उसकी प्रस्तुति ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और ‘अनेकता में एकता’ की भावना को सशक्त रूप से सामने रखा।

इस बहुभाषी कविता ने न केवल श्रोताओं को भावविभोर किया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि भारत की असली ताकत उसकी विविध संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं में निहित है। परीक्षा पे चर्चा का यह संस्करण छात्रों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker