
Mumbai-Pune Expressway: 35 घंटे तक बंद रहा मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे
Mumbai-Pune Expressway Reopens After 35 Hours
मुंबई/प्रतिनिधि: मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर अडोशी टनल के पास गैस टैंकर पलटने से उत्पन्न भीषण ट्रैफिक जाम करीब 35 घंटे बाद समाप्त हो गया है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद अब एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को पूरी तरह से हटाकर सड़क और आसपास के क्षेत्र की सफाई का काम पूरा कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 5 बजे टैंकर में भरी गैस को सुरक्षित टैंकर में शिफ्ट किया गया। इसके बाद विशेष क्रेन और तकनीकी टीम की मदद से पलटे हुए टैंकर को हटाने की प्रक्रिया पूरी की गई। सुरक्षा कारणों से इस दौरान ट्रैफिक नियंत्रित रखा गया।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एकनाथ शिंदे ने कल आपात बैठक बुलाकर तत्काल ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश पर पुलिस, अग्निशमन और परिवहन विभाग ने समन्वय से काम करते हुए हालात पर काबू पाया। प्रशासन ने यात्रियों से सतर्कता बरतने और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी पर ध्यान देने की अपील की है।



