Trending

Bharat Taxi: भारत टैक्सी से सहकारिता को नई रफ्तार

“Bharat Taxi” Gives New Momentum to Cooperatives

विशेष/प्रतिनिधि: केंद्र सरकार ने सहकारिता के माध्यम से समावेशी विकास की दिशा में एक और अहम पहल की है। केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज देश की पहली कोऑपरेटिव ऐप-आधारित राइड-हेलिंग सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे। सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, यह पहल देश में कोऑपरेटिव सेक्टर को सशक्त बनाने और नागरिक-केंद्रित परिवहन समाधान को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

मंत्रालय ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म “रथ” मॉडल पर आधारित है, जिसमें ओनरशिप, ऑपरेशन और वैल्यू क्रिएशन के केंद्र में स्वयं ड्राइवर-सदस्य होंगे। इससे न केवल ड्राइवरों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि पारदर्शिता और भरोसेमंद सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। “भारत टैक्सी” का उद्देश्य तकनीक के ज़रिए सहकारिता को मजबूत करना, बिचौलियों की भूमिका कम करना और सबको साथ लेकर चलने वाला टिकाऊ ट्रांसपोर्ट मॉडल विकसित करना है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत के सहकारी दृष्टिकोण को नई गति देगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker