Trending
T20 World Cup: विमेंस टीम का मेन्स टीम को सपोर्ट
Women's Team Sends Best Wishes to 'Men in Blue' for T20 World Cup

विशेष/प्रतिनिधि: इंडियन मेन्स क्रिकेट टीम 2026 के ICC T20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरने वाली टीम इंडिया को इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम से जबरदस्त समर्थन मिला है। 2025 में ICC विमेंस ODI वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय विमेंस टीम ने ‘मेन इन ब्लू’ को शुभकामनाएं दी हैं। यह संदेश भारतीय क्रिकेट में एकता और आपसी समर्थन को दर्शाता है।
विमेंस टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, “टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप के लिए बेस्ट ऑफ लक। पूरे दिल से खेलो, मज़े करो और हमें पूरा भरोसा है कि हम जीतेंगे।” वाइस-कैप्टन स्मृति मंधाना ने भी टीम की तारीफ करते हुए एक और ट्रॉफी की उम्मीद जताई। वहीं, प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं दीप्ति शर्मा ने कहा कि भारत में होने के कारण यह टूर्नामेंट और भी खास व भावनात्मक होगा।



