PM Modi: नई मणिपुर सरकार से विकास की उम्मीद
New Manipur Government Expected to Deliver on Development: PM Modi

मणिपुर/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा संदेश में मणिपुर की नई सरकार को शुभकामनाएँ दीं। अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री ने नेमचा किप-गेन और लोसी डिखो को राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। साथ ही, कोंथौ-जम गोविंदास सिंह और खुरै-जम लोकेन सिंह को मणिपुर सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर भी शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं।
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम राज्य के विकास, शांति और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। नई सरकार से जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई जा रही है।



