Trending

MPC Meeting: कल आएगा ब्‍याज दरों पर फैसला

MPC Meeting Begins, Decision on Interest Rates Expected Tomorrow

दिल्ली/प्रतिनिधि: भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर संजय मल्‍होत्रा की अध्‍यक्षता में छह सदस्‍यों वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की द्विमासिक बैठक आज शुरू हुई। इस बैठक में प्रमुख नीतिगत ब्‍याज दरों को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। समिति के फैसलों की औपचारिक घोषणा कल सुबह की जाएगी। आर्थिक जगत की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्‍योंकि मौद्रिक नीति के निर्णयों का सीधा असर बैंकिंग, निवेश और आम उपभोक्‍ताओं पर पड़ता है। ज्‍यादातर अर्थशास्त्रियों का मानना है कि इस बार रिज़र्व बैंक ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा और यथास्थिति बनाए रखेगा।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष की शुरुआत में रिज़र्व बैंक पहले ही रेपो दर में कुल 125 आधार अंकों की कटौती कर चुका है। इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्‍फीति दर 4 प्रतिशत के मध्‍यमावधि लक्ष्‍य से नीचे बनी हुई है। ऐसे में मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए दरों में बदलाव की संभावना कम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker