India-Sri Lanka: आध्यात्मिक संबंधों को नई मजबूती
India-Sri Lanka Spiritual Ties Strengthened

विशेष/प्रतिनिधि: भारत और श्रीलंका के सांस्कृतिक-आध्यात्मिक संबंधों में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया है। भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरी अवशेष श्रीलंका पहुंच गए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच सदियों पुराने बौद्ध संबंधों को नई ऊर्जा मिली है। इन पवित्र अवशेषों के साथ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी श्रीलंका पहुंचे। इन अवशेषों का स्वागत आज बंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री डॉ. हिनिदुमा सुनील सेनेवी, लोक प्रशासन, प्रांतीय परिषद और स्थानीय सरकार मंत्री अबयरत्ना तथा भारत के कार्यवाहक उच्चायुक्त ने किया।
श्रीलंका में ये पवित्र अवशेष आज से 10 फरवरी 2026 तक आम जनता के दर्शन के लिए रखे जाएंगे। कोलंबो में प्रदर्शनी के बाद इन्हें पुनः भारत लाया जाएगा। भारत की इस पहल से दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।



