Trending

BJP Solapur: सोलापुर में भाजपा से विनायक कोंड्याल महापौर उम्मीदवार

BJP's Gambit in Solapur: Kondyal Nominated for Mayor

सोलापुर/प्रतिनिधि: सोलापुर महानगरपालिका में महापौर और उप महापौर के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगरसेवक विनायक कोंड्याल ने महापौर पद के लिए अपनी उम्मीदवारी दाखिल की है, जबकि उप महापौर पद के लिए ज्ञानेश्वरी देवकर का नाम तय किया गया है। विनायक कोंड्याल, विधायक देवेंद्र कोठे के रिश्तेदार हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कार्यकाल में विधायक देवेंद्र कोठे की सास श्रीकांचना यन्नम महापौर रह चुकी हैं। ऐसे में एक ही परिवार से लगातार प्रतिनिधित्व मिलने को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा जोरों पर है।

बताया जा रहा है कि संरक्षक मंत्री जयकुमार गोरे ने विनायक कोंड्याल के नाम पर जोर देते हुए अंतिम मंजूरी दी। वहीं, उप महापौर पद पर महिला उम्मीदवार को अवसर देकर भाजपा ने महिला प्रतिनिधित्व को भी महत्व दिया है। ज्ञानेश्वरी देवकर, विधायक सुभाष देशमुख की समर्थक मानी जाती हैं और भाजपा कार्यकर्ता महेश देवकर की पत्नी हैं। इन नामों के सामने आने से चुनावी समीकरणों पर सबकी नजर टिकी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker