Trending

Manipur Chief Minister : मणिपुर के नया मुख्यमंत्री खेमचंद सिंह

Manipur Gets New Chief Minister, Khemchand Singh Takes Oath

मणिपुर/प्रतिनिधि: मणिपुर को नया नेतृत्व मिल गया है। युमनाम खेमचंद सिंह ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने उन्हें शपथ दिलाई। उनके साथ नेमचा किपगेन और लोसी दिखो ने उप-मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। यह शपथग्रहण मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के तुरंत बाद हुआ। राज्य में फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसके चलते प्रशासनिक गतिविधियां केंद्र के अधीन थीं। अब नई सरकार के गठन के साथ राज्य में चुनी हुई सरकार की वापसी हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें भरोसा है कि नया नेतृत्व मणिपुर के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि राज्य में अब सामाजिक सद्भाव और स्थिरता स्थापित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker