Trending

Bengal Election: चुनाव आयोग सख्त: बंगाल सरकार की याचिका खारिज

Election Commission Takes Strict Stance: Bengal Government's Exemption Request Rejected

दिल्ली/प्रतिनिधि: निर्वाचन आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 25 अधिकारियों के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार को छूट देने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन अधिकारियों को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इसके लिए सभी चयनित अधिकारियों को आज और कल नई दिल्ली में आयोजित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

इससे पहले निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की सूची मांगी थी, लेकिन राज्य सरकार ने इस अनुरोध पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद आयोग ने स्वयं निर्णय लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों की सूची तैयार की। इस सूची में पश्चिम बंगाल के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा का नाम भी शामिल है। आयोग के इस फैसले को चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker