Trending

U-19 World Cup: भारत की फ़ाइनल में दमदार एंट्री

Under-19 World Cup: India makes a strong entry into the final

विशेष/प्रतिनिधि : भारत ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए अफ़गानिस्तान को सात विकेट से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह बना ली है। ज़िम्बाब्वे के हरारे में खेले गए दूसरे सेमीफ़ाइनल में अफ़गानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत के सामने 311 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धमाकेदार रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने महज़ 33 गेंदों में 68 रन ठोककर टीम को तेज़ रफ्तार दी। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने 62 रन की अहम पारी खेली। पारी का मुख्य आकर्षण एरॉन जॉर्ज रहे, जिन्होंने ओपनर की भूमिका निभाते हुए शानदार 115 रन बनाए।

भारतीय बल्लेबाज़ों की आक्रामक और संतुलित बल्लेबाज़ी के दम पर टीम ने 41 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहाँ उसका सामना इंग्लैंड से होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker