Trending

Mayer Elecion: नवी मुंबई अब विकास की नई छलांग लगाएगी: संजीव नाईक

Navi Mumbai will now take a new leap in development: Sanjeev Naik

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगर पालिका में आज महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। 11 वर्षों के अंतराल के बाद नवी मुंबई को नया महापौर मिलने जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सांसद और नवी मुंबई में भाजपा के चुनाव प्रभारी संजय नाईक ने TV1 से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि आदरणीय अजित दादा पवार के आकस्मिक निधन के कारण महापौर चयन के बाद किसी भी प्रकार का विजय उत्सव नहीं मनाया जाएगा, बल्कि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। संजय नाईक ने विश्वास जताया कि महापौर और उपमहापौर दोनों पद भारतीय जनता पार्टी के ही पास आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष को मिलकर नवी मुंबई के विकास के लिए काम करना चाहिए। आने वाले समय में विकास की नई छलांग नवी मुंबई के नागरिकों को समर्पित होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker