Pariksha Pe Charcha देखने की पीएम मोदी की अपील
PM Modi appeals to watch 'Pariksha Pe Charcha'

दिल्ली/प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के विद्यार्थियों और अभिभावकों से शुक्रवार को प्रसारित होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को देखने का आग्रह किया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं के साथ संवाद करना उनके लिए ऊर्जा और उत्साह से भर देने वाला अनुभव रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा को बोझ न समझें, बल्कि आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि तनावमुक्त रहकर, व्यावहारिक तरीकों से चुनौतियों का सामना करना ही सफलता की कुंजी है।
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के अंतर्गत देश के विभिन्न हिस्सों—देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग—पर विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में छात्रों को जीवन और परीक्षा से जुड़े अनुभव साझा करने तथा मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला।



