US-Iran : US–ईरान तनाव के बीच सैन्य टकराव
US-Iran Tensions Escalate Amidst Military Confrontation

पालघर/प्रतिनिधि: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अरब सागर में एक बड़ा सैन्य घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी नौसेना ने एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया है, जो अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS Abraham Lincoln के काफिले की ओर बढ़ रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) के अनुसार, ड्रोन संदिग्ध मंशा के साथ अमेरिकी वॉरशिप के बेहद करीब आ गया था। सुरक्षा को खतरा मानते हुए अमेरिकी नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया।
इस घटना को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि कुछ ही घंटे पहले ईरानी सेना ने होर्मुज की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज को रोकने की कोशिश की थी, जिसमें अमेरिकी क्रू मेंबर सवार थे। विशेषज्ञों का मानना है कि ये घटनाएँ क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और टकराव की आशंका को दर्शाती हैं। अरब सागर और होर्मुज की खाड़ी पहले से ही वैश्विक रणनीतिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील माने जाते हैं।



