Trending

Panvel New: गुट अलग, लड़ाई बीजेपी के खिलाफ: बाळाराम पाटील

Separate Faction, but the Fight is Against BJP: Balaram Patil

पनवेल/ तुषार पाटिल : पनवेल महानगरपालिका में चुनाव के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। महाविकास आघाड़ी के बैनर तले चुनाव लड़ने वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अब पालिका में अपना स्वतंत्र गुट पंजीकृत कर लिया है। इस गुट में शिवसेना उद्धव ठाकरे पक्ष के पांच नगरसेवक शामिल हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाविकास आघाड़ी व शेकाप नेता बाळाराम पाटील ने स्पष्ट किया कि शिवसेना ने यह फैसला पार्टी के राज्यस्तरीय निर्णय के तहत लिया है। उन्होंने कहा कि मशाल चुनाव चिन्ह पर चुनकर आए सभी नगरसेवकों को पार्टी के नाम से ही गुट पंजीकृत करने के निर्देश हैं।

पाटील ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदाम पाटिल और कांग्रेस के नगरसेवक इस फैसले से अवगत हैं। शिवसेना नेताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि गुट भले ही अलग पंजीकृत हुआ हो, लेकिन बीजेपी के खिलाफ महाविकास आघाड़ी के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker