Trending

PM Modi:भारत–अमेरिका व्यापार समझौता धैर्य की जीत

India-US Trade Agreement a Victory of Patience: Prime Minister Modi

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुआ भारत का ऐतिहासिक व्यापार समझौता निरंतर धैर्य और संतुलित नीति का परिणाम है। उन्होंने संसद भवन परिसर में हुई एनडीए संसदीय दल की बैठक में सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि इस समझौते से देश में अनुकूल आर्थिक वातावरण बना है और वैश्विक व्यापार वार्ताओं में सरकार के सुसंगत दृष्टिकोण को बल मिला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा टैरिफ की आलोचना के बावजूद सरकार ने धैर्य रखा, जिसके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।

बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि यह समझौता ऐतिहासिक है और भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के एक सप्ताह बाद हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक भारत 39 देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते कर चुका है। बैठक में एनडीए सांसदों ने प्रधानमंत्री को बधाई दी और भाजपा के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker