India-US Trade Agreement: साझा समृद्धि की नई राह
India-US Trade Agreement: A New Path to Shared Prosperity

दिल्ली/प्रतिनिधि: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत–अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप सहित दोनों देशों के नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह समझौता साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने वाले और निष्पक्ष व्यापार के प्रति प्रतिबद्ध दो समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों की क्षमता को दर्शाता है। गोयल ने बताया कि इस पहल से किसानों, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME), कारोबारियों और कुशल श्रमिकों को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह करार ‘मेक इन इंडिया’, ‘डिज़ाइन इन इंडिया’ और ‘इनोवेट इन इंडिया’ के जरिए निवेश, उत्पादन और नवाचार के अभूतपूर्व अवसर खोलेगा।
वाणिज्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह केवल व्यापार समझौता नहीं, बल्कि दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक मील का पत्थर है, जो 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा।



