Trending

Thane News: मलंगगढ़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

A Wave of Devotion at Malangad Pilgrimage

ठाणे/प्रतिनिधि: ठाणे जिले में स्थित मलंगगढ़ की वार्षिक धार्मिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने श्री मलंग बाबा की समाधि पर दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मलंग नाथ की यह यात्रा केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु आस्था के साथ इसमें भाग लेने आ रहे हैं।

शिंदे ने बताया कि भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फनिक्युलर (रोपवे) सेवा शुरू की गई है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और शारीरिक रूप से असमर्थ श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर स्थित समाधि तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि यह पवित्र यात्रा शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के आदेश पर धर्मवीर आनंद दिघे द्वारा प्रारंभ की गई थी और यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker