Rajya Sabha: धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पुनः शुरू
Discussion on Motion of Thanks Resumes in Rajya Sabha

दिल्ली/प्रतिनिधि: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा पुनः शुरू हो गई है। यह प्रस्ताव मनोनीत सांसद सी. सदानंदन मास्टर ने प्रस्तुत किया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था। इधर, लोकसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आरंभ हुई। चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बोलते हुए एक बार फिर पूर्व सेना प्रमुख एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण का हवाला दिया। इस पर पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद टेनेटी ने आपत्ति जताई और कहा कि इस विषय पर अध्यक्ष पहले ही निर्णय दे चुके हैं।
इसके बाद विपक्षी सांसद वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई। बढ़ते हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।



