Lok Sabha: हंगामे के बाद , 8 विपक्षी सांसद निलंबित
Eight Opposition MPs Suspended from Lok Sabha After Uproar

दिल्ली/प्रतिनिधि: लोकसभा में अनुशासनहीन व्यवहार के चलते विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के मणिकम टैगोर, अमरिंदर सिंह राजा, गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी और सी.पी.आई.(एम) के एस. वेंकटेशन शामिल हैं। दरअसल, आज दोपहर तीन बजे के बाद लोकसभा की कार्यवाही पुनः शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पीठासीन अधिकारी ने सदन में लगातार हो रहे हंगामे और नारेबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई।
इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने अनुशासनहीन आचरण और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए इन सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव सदन में रखा। सदन ने ध्वनि मत से इस प्रस्ताव को पारित कर दिया। निलंबन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।



