Trending

Bullet Train Project: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में तेज़ प्रगति

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project Makes Rapid Progress

विशेष/प्रतिनिधि: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल परियोजना की दूसरी पर्वतीय सुरंग के सफल निर्माण की घोषणा की। यह देश की पहली और महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना की दिशा में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है। रेल मंत्री ने बताया कि पालघर की दूसरी सुरंग का निर्माण महज एक महीने में पूरा किया गया, जबकि इसका पहला चरण इसी वर्ष 2 जनवरी को पूरा हुआ था। उन्होंने जानकारी दी कि परियोजना के अंतर्गत 334 किलोमीटर लंबे पुल और 417 किलोमीटर लंबे वायाडक्ट (घाट) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। तेज़ गति से काम करने के लिए उन्होंने परियोजना से जुड़ी टीम की सराहना की और कहा कि पूरी दुनिया भारत की इस हाई-स्पीड रेल परियोजना पर नज़र बनाए हुए है।

रेल मंत्री ने केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित सात नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश में आधुनिक रेल नेटवर्क को नई गति मिलेगी और यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker