
Karad News: DCM सुनेत्रा पवार का पहला कराड दौरा
Karad News: DCM Sunetra Pawar's First Visit to Karad
कराड/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र की डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा अजित पवार ने कल कराड स्थित प्रीतिसंगम में महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री, स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ लेने के बाद यह उनका पहला कराड दौरा था।
इस अवसर पर राहत व पुनर्वास मंत्री मकरंद पाटिल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर, सांसद सुनील तटकरे, सांसद नितिन पाटिल, पूर्व सांसद श्रीनिवास पाटिल, पूर्व विधायक बालासाहेब पाटिल, जिला कलेक्टर संतोष पाटिल, पुलिस अधीक्षक तुषार दोशी तथा कराड के महापौर राजेंद्रसिंह यादव सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। इस दौरान स्वर्गीय यशवंतराव चव्हाण और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के बीच के आत्मीय संबंधों को भी याद किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।



