Baggage Rules 2026: कस्टम क्लियरेंस होगा तेज
Baggage Rules 2026 Implemented, Customs Clearance to be Faster

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने बैगेज रूल्स 2026 की घोषणा कर दी है, जिससे भारत आने-जाने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस की प्रक्रिया आसान और तेज़ हो जाएगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अब यात्री अपने बैगेज की पूरी जानकारी यात्रा से पहले ऑनलाइन साझा कर सकेंगे। इससे एयरपोर्ट पर जांच में लगने वाला समय घटेगा और अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी।
नए नियमों में ड्यूटी-फ्री सीमा बढ़ाई गई है और कुछ श्रेणियों को विशेष छूट दी गई है। 18 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को एक लैपटॉप ड्यूटी-फ्री लाने की अनुमति होगी। इससे विदेश यात्रा के दौरान ले जाए गए इलेक्ट्रॉनिक सामान को वापस लाने में होने वाली परेशानी कम होगी। इसके अलावा, निर्धारित शर्तों के तहत पालतू जानवरों को भी ड्यूटी-फ्री लाने की सुविधा दी गई है। सरकार का कहना है कि इन बदलावों से यात्रियों का अनुभव बेहतर होगा और कस्टम प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।



