Trending

Lok Sabha: धन्यवाद प्रस्ताव पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

Lok Sabha: Debate on Motion of Thanks, ruling party and opposition clash

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा आज भी जारी रहेगी। लोकसभा में इस चर्चा के लिए कुल 18 घंटे और राज्यसभा में 16 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। चर्चा के दौरान कल लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में एक मैगज़ीन में प्रकाशित लेख का हवाला देने की कोशिश की, जिसमें चीन की घुसपैठ को लेकर पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे की अनपब्लिश्ड आत्मकथा के अंश होने का दावा किया गया था। इस पर सत्ता पक्ष ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जनता को गुमराह कर रहे हैं और उन्हें चुनौती दी कि वे जिस किताब का उल्लेख कर रहे हैं, उसे सदन के पटल पर रखें। उन्होंने कहा कि अप्रकाशित पुस्तक के अंशों का हवाला देना संसदीय नियमों के विरुद्ध है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के दावों को खारिज किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker