Trending

President’s Odisha Visit: पुरी में जगन्नाथ दर्शन, बस्तर पंडुम का उद्घाटन

President's Odisha Visit: Jagannath Temple Darshan in Puri, Inauguration of Bastar Pandum

ओडिसा/प्रतिनिधि : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिवसीय दौरे पर हैं। सोमवार को वह ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचीं, जहां राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान राष्ट्रपति पुरी, खोर्धा, बालासोर, जाजपुर और मयूरभंज जिलों में सरकारी व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। जाजपुर में वह अधिष्ठात्री देवी मां बिरजा के मंदिर में दर्शन करेंगी तथा बालासोर में फकीर मोहन विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

चार फरवरी को राष्ट्रपति पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी। इसके बाद मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में अपने गृह क्षेत्र के लोगों से संवाद कर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। ओडिशा दौरे के अंतिम दिन वह सिमिलिपाल क्षेत्र में आदिवासी महिलाओं और युवाओं से संवाद करेंगी। सात फरवरी को वह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचकर ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker