
India-US Trade Deal: महाराष्ट्र को निवेश की सौगात
India-US Trade Deal: Maharashtra to Receive Investment Boost
मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मजबूत दोस्ती की जीत है। उन्होंने इसे ग्लोबल ट्रेड के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। फडणवीस के अनुसार, इस समझौते के तहत भारत को अब अमेरिका से आयात होने वाले टैरिफ रेट में राहत मिलेगी, जिससे भारत एक बड़ी एक्सपोर्टिंग इकॉनमी के रूप में और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि यह एग्रीमेंट भारत-अमेरिका रिश्तों में एक नए युग की शुरुआत है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह समझौता भारतीय उद्योगपतियों के लिए नए और रोमांचक अवसर लेकर आएगा तथा दोनों देशों को इसका समान लाभ मिलेगा। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि महाराष्ट्र, जो पहले से ही एक्सपोर्ट में अग्रणी राज्य रहा है, को डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में बड़े निवेश मिलेंगे, जिससे राज्य का आर्थिक विकास तेज होगा।



